मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह सिकंदरपुर स्टेडियम चौराहे के पास उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब चौराहे के बीच अचानक सड़क धंस गई तड़के करीब 4 बजे सड़क धंसते ही एक टेंपो उसमें गिर गया टेंपो गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकालकर वाहन को हटाया
गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
इस तरह के निर्माण को भ्रष्टाचार!लापरवाही या फिर क्या कहा जाए यह एक बड़ा सवाल खड़ा होता दिख रहा है इस मुद्दे पर सबकी चुप्पी आखिर क्यों है हालाकि पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने भी मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी में बड़े पैमाने पर लूट-खसोट होने की बात कही है
घटना के बाद धंसी हुई सड़क को बैरिकेडिंग कर आवागमन के लिए बंद कर दिया गया स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के नीचे बना चैंबर पिछले करीब 15 दिनों से धंसने की स्थिति में दिखाई दे रहा था, लेकिन समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह चौराहा काफी व्यस्त रहता है और दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है ऐसे में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता लोगों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है बताया गया है कि अस्थायी रूप से सड़क को भरा जाएगा, जबकि स्थायी मरम्मत का कार्य RCD रोड कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट द्वारा कराया जाना है