Friday, March 06 2026

अतिक्रमण हटाने गई टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच जबरदस्त झड़प, पत्थर भी बरसाए

FIRSTLOOK BIHAR 11:57 AM खास खबर

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे प्रशासनिक बुल्डोजर अभियान के दौरान मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला लकड़ीढाई इलाके में बांध किनारे सरकारी जमीन पर बने पक्के मकानों को ध्वस्त करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर टायर जलाए और आगजनी कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया



अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान स्थिति उस समय बिगड़ गई, जब स्थानीय महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया



देखते ही देखते प्रदर्शन उग्र हो गया लोगों ने नारेबाजी की, सड़क पर ईंट-पत्थर फेंके और टायर जलाकर जाम कर दिया कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गयाबताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से अंडरग्राउंड पाइपलाइन योजना के निर्माण को लेकर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था इसी क्रम में लकड़ीढाई बांध पर बने पक्के मकानों पर बुल्डोजर चलाया गया शुरुआत में मौके पर पुलिस बल की संख्या कम थी, जिससे स्थिति अनियंत्रित हो गई जाम हटाने को लेकर जब पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो महिलाओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हो गई इसके बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई और अतिक्रमण हटाने गई टीम तथा ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई हालात बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उग्र लोगों को खदेड़कर स्थिति को नियंत्रित किया

अतिक्रमणकारियों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक व्यवस्था के उनके घरों को तोड़ा जा रहा है महिलाओं ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं और अब उनके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं बची है सीता देवी ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं और अब वे सड़क पर रहने को मजबूर हैं उन्होंने कहा कि घर खाली करने के लिए प्रशासन से दो दिन की मोहलत मांगी गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई इस दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अब वे किसी को वोट नहीं देंगेफिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है

Related Post