Friday, March 06 2026

लगातार दूसरे दिन निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सदर थाने का सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

FIRSTLOOK BIHAR 11:25 AM खास खबर

मुजफ्फरपुर: जिले में निगरानी विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया यह घटना तब हुई जब वे एक अपहरण मामले की डायरी कमजोर करने और आरोपी का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे दरअसल, पीड़ित अमन कुमार के भाई का नाम एक अपहरण के मामले में शामिल था



सब इंस्पेक्टर भास्कर मिश्रा ने केस में सहूलियत देने और डायरी कमजोर करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी



बाद में मामला 30 हजार रुपये पर फाइनल हुआ आज सुबह पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लेते समय शिकायतकर्ता ने निगरानी विभाग को सूचना दे दी विभाग ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया और सदर थाना परिसर में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया निगरानी डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी थाना परिसर में ही की गई आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई की जा रही है बता दे कि कल प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था आईए देखते हैं न्यूज 12 बिहार के संवादाता मेहदी अब्बास की खास रिपोर्ट में इस खबर पर अपनी राय जरूर बताए और शेयर करना न भूले



Related Post