मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है बीबी कॉलेजिएट स्कूल में मैट्रिक परीक्षा दे रहे 16 वर्षीय छात्र के साथ स्कूल प्रबंधन और सुरक्षा कर्मियों द्वारा कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किया गया 20 फरवरी को प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र पहुंचे छात्र को अचानक पता चला कि उसका कलम छूट गया है
पास के क्लासरूम से दोस्त से कलम लेकर लौटते समय तैनात सुरक्षा कर्मी ने उसे रोक लिया और बिना किसी वजह मारपीट कर दी
आरोप है कि सुरक्षा कर्मी छात्र को पीटते हुए महिला प्रिंसिपल के कार्यालय ले गये, जहां बिना किसी प्रमाण के शीशा तोड़ने का आरोप लगाया छात्र के साथ गाली-गलौज भी किया गया और 100 बार उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया इस घटना से छात्र मानसिक रूप से टूट गया, फिर भी उसने परीक्षा पूरी की
अगले दिन 21 फरवरी को परीक्षा देने पहुंचने पर उसका प्रवेश पत्र और उत्तर पुस्तिका छीन ली गई तथा शिकायत करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी दी गई
छात्र की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है