शिक्षा , शोध और नवाचार के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक समय तक उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कीट वैज्ञानिक प्रो. मनेंद्र कुमार को लंदन बुक आफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है यह सम्मान उन्हें शिक्षा , अनुसंधान , अकादमिक नेतृत्व और जनोपयोगी वैज्ञानिक नवाचारों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया है
प्रो. कुमार ने पर्यावरण अनुकूल कीट प्रबंधन , कृषि विज्ञान एवं जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं
उनके शोध , नवोन्मेषी प्रयोगों एवं प्रामाणिक प्रकाशनों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना एवं मान्यता प्राप्त हुई है
उन्होंने बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय में जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष , विज्ञान संकाय अध्यक्ष तथा यू.जी.सी.- एच.आर.डी.सी. निदेशक जैसे दायित्वों का निर्वहन करते हुए संस्थानों को नई दिशा प्रदान की तथा अनेक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया है
सेवानिवृत्ति के पश्चात भी वे शिक्षा, शोध एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं वर्तमान में वे नालंदा ओपन विश्वविद्यालय , नालंदा में जन्तु विज्ञान के समन्वयक , अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार , दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष ; एवं स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन , शिमला के राष्ट्रीय समन्वयक भी हैं
मुजफ्फरपुर और बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि प्रदेश के एक विद्वान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया है
मनेंद्र कुमार