Monday, March 09 2026

निर्देश की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 08:53 AM खास खबर

कांटी/मुजफ्फरपुर: निर्देश संस्था द्वारा HDFC बैंक CSR- परिवर्तन के सहयोग से संचालित सर्वांगीण ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 2026 के अवसर पर नारी सशक्त तो सब सशक्त थीम आधारित महिला चेतना जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन काँटी प्रखंड के पानापुर हवेली पंचायत भवन परिसर में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में काँटी प्रखंड के करीब 1000 महिलाओं ने सक्रीय रूप से भाग लेकर महिला चेतना के प्रति अपनी प्रतिबधता दिखाई. इस अवसर पर निर्देश संस्था के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने संस्था द्वारा महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण के साथ आर्थिक सशक्तिकरण पर किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा, अब समय आ गया है कि महिलाऐं अपने परिवार के जिम्मेवारी को पूर्ण रूप से संभाले. इसमें सबसे अधिक जरुरी है कि महिला शिक्षा को प्रमुख रखे. इस प्रयास में काँटी के 15 गाव में HDFC बैंक CSR- परिवर्तन के सहयोग से महिलाओं को आर्थिक सश्तिकरण के साथ स्मार्ट क्लास संचालित कर नए तकनीकी शिक्षा को गाव में शुरू किया गया. आज उन्नत कृषि के साथ बकरी पालन, एकल आयवर्धक गतिविधि के साथ पारंपरिक कृषि जिसमें मिलेट तथा मिलेट से बने उत्पाद बनाकर अपने परंपरा को धार देते हुए स्वास्थ्य को प्राकृतिक अनुरूप बना रही है. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं नेतृत्व विकास पर संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए अपने को काफी ख़ुशी महशुश करते है कि प्रखंड की महिलाओं ने बिहार में महिला समुह निर्माण की मार्गदर्शिका है. आज महिलाऐं सभी कार्यों में आगे बढ़ रही है जरुरी है. हमलोगों को उन्हें उचित अवसर देने का. सरकार भी महिलाओं के सभी स्तर से विकास के लिए प्रतिबद्ध है.उन्होंने कहा कि पुरुषों के साथ सभी महिलाओं को आगे बढ़ने में सहयोग करना है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अजीत कुमार ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए सरकार के सभी योजनाओं को गरीब जन तक पहुचने का भरोषा दिया. उन्होंने परियोजना द्वारा मिलेट प्रोसेसिंग यूनिट से उत्पाद को राज्य से देश स्तर तक पहुचने का भरोसा दिया साथ ही प्रखंड स्तर पर महिला द्वारा उत्पादित वस्तुओं के लिए कार्यशाला कर प्रसारित करने का प्रस्ताव प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. उन्होंने HDFC Bank को ग्रामीण महिलाओं के किए जा रहे प्रयास को धन्यवाद दिया. कार्यक्रम में उच्च विद्यालय शाहबाजपुर, शामपुर भोज की लड़की द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गयी. कार्यक्रम में रम्भा सिंह, बिनोद कुमार, सीमा सिंह, नैसी कुमारी, सहित करीब 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने सहयोग दिया.









Related Post