Wednesday, May 13 2026

प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक पद्मश्री डॉक्टर गोपाल जी त्रिवेदी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति : अजीत

FIRSTLOOK BIHAR 14:06 PM खास खबर

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराने के लिए बिहार सरकार व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार

मुजफ्फरपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर गोपाल जी त्रिवेदी के निधन पर राज्य के पूर्व मंत्री व कांटी विधायक अजीत कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि गोपाल जी त्रिवेदी जी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में होना संभव नहीं दिखता है उन्होंने कहा है कि गोपाल जी त्रिवेदी जी न केवल कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद वल्की एक बड़े सामाजिक व्यक्ति भी थे



उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन काल में समाज के लिए बढ़-चढ़ कर काम किया है, खासकर शिक्षा वह कृषि के क्षेत्र में उनकी बड़ी उपलब्धि रही है



मुजफ्फरपुर के लीची को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही है उनके द्वारा हजारो के तादाद में नौजवानों को रोजी रोजगार उपलब्ध कराया गया है कई सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों के निर्माण में उनका अहम भूमिका रहा है श्री कुमार ने कहा की डॉक्टर त्रिवेदी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है , हम उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं श्री कुमार ने डॉक्टर त्रिवेदी के निधन के उपरांत राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराए जाने पर बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है



Related Post