मुजफ्फरपुर : बंदरा प्रखंड अंतर्गत मतलूपुर पंचायत निवासी एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध विद्वान डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मतलूपुर पंचायत स्थित बाबा खगेश्वरनाथ पोखर पर बुधवार को संपन्न हुआ इस अवसर पर दिवंगत आत्मा के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया उनके पुत्र रमन त्रिवेदी ने मुखाग्नि दी
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदरा सुश्री अमना वशी, अंचलाधिकारी बंदरा अंकुर राय तथा हत्था थाना की एसएचओ कंचन कुमारी उपस्थित रहीं
इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में उनके इष्ट मित्र, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परिजन अंतिम विदाई देने पहुंचे सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया वे राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किये
उन्हें देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी अलंकृत किया गया था जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है उन्होंने कहा कि डॉ. गोपाल जी त्रिवेदी का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, ज्ञान और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें