Friday, May 15 2026

MIT को रैगिंग मुक्त परिसर घोषित करने का निर्णय

FIRSTLOOK BIHAR 01:34 AM खास खबर

मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मुजफ्फरपुर में बुधवार (दिनांक 13 मई 2026 ) को शासी निकाय (Governing Body) की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन संस्थान के सम्मेलन कक्ष में किया गया बैठक की अध्यक्षता तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह शासी निकाय अध्यक्ष गिरीवर दयाल सिंह, आईएएस ने की शासी निकाय के सदस्यों में तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त सह शासी निकाय अध्यक्ष गिरीवर दयाल सिंह, आईएएस, , जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, आईएएस, श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्राचार्या डॉ. कुमारी विभा, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, नगर आयुक्त ऋतुराज प्रसाद सिंह, बीसीडी के अधीक्षण अभियंता रवि चंद्र, जिला लेखा पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता निवास सिंह, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. ठाकुर संजय कुमार, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ. वरुण कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी), तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा MIT मुजफ्फरपुर के प्राचार्य सह सदस्य सचिव प्रो. (डॉ.) मिथिलेश कुमार झा उपस्थित थे





बैठक में संस्थान को रैगिंग मुक्त परिसर घोषित करने का निर्णय लिया गया



इसके अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आवश्यक शपथ पत्र लिए जाएंगे तथा परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा शासी निकाय ने MIT मुजफ्फरपुर को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की इस संबंध में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार को प्रस्ताव भेजे जाने का निर्णय लिया गया बैठक में कहा गया कि संस्थान को विश्वविद्यालय का दर्जा मिलने से शैक्षणिक स्वायत्तता, आधुनिक पाठ्यक्रम, अनुसंधान एवं उद्योग सहयोग को नई दिशा मिलेगी भारत के कई प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों ने राज्य तकनीकी विश्वविद्यालयों (State Technical Universities) के रूप में परिवर्तित होने का मार्ग अपनाया है

बैठक में वर्ष 2026-27 से B.Tech in Mathematics and Computing पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई, जिसे AICTE द्वारा 60 सीटों के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है इसके साथ ही संस्थान की कुल वार्षिक प्रवेश क्षमता 824 तक पहुँच गई है, जो राज्य में सर्वाधिक है

संस्थान के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मिथिलेश कुमार झा के प्रतिनियुक्ति कार्यकाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक एवं शैक्षणिक उपलब्धियों को देखते हुए 21 अगस्त 2027 तक एक वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई बैठक में उनके नेतृत्व में नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, शोध एवं प्लेसमेंट गतिविधियों में वृद्धि तथा संस्थान को पूर्वी भारत के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में मिले सम्मान का उल्लेख किया गया



बैठक में संस्थान के आधारभूत संरचना विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई, जिनमें ऑडियो विजुअल हॉल में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनिंग, अतिरिक्त रिक्लाइनर सीटों की व्यवस्था, परिसर में हाई मास्ट लाइट स्थापना तथा प्रशासनिक भवन के प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण हेतु म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का प्रस्ताव प्रमुख रहा एमआईटी (MIT) मुजफ्फरपुर में नए गर्ल्स हॉस्टल और तीन अत्याधुनिक नवाचारी प्रयोगशालाओं का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके लिए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री को आमंत्रित करने का प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई इन प्रयोगशालाओं में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस एंड ट्राइबोलॉजी लैब, मैकेनिकल एवं बायोमेडिकल और रोबोटिक्स इंजीनियरिंग विभाग की संयुक्त रोबोट वेल्डिंग लैब और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम्स लैब शामिल हैं

MIT मुजफ्फरपुर में प्रातः भ्रमण करने वालों को 30 जून 2026 तक, सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे के निर्धारित समय का कड़ाई से पालन करते हुए, खेल के मैदान का उपयोग करने की अनुमति दी गई है इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम, विभिन्न फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, शोध उत्कृष्टता पुरस्कार, अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति, कैंटीन एवं मेस व्यवस्था, तथा उद्योग-संस्थान सहयोग से संबंधित कई प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई

Related Post