Saturday, June 06 2026

प्रसाद अस्पताल अग्निकांड का एक और शिकार : इलाज के दौरान वृद्ध की मौत

FIRSTLOOK BIHAR 17:41 PM खास खबर

कांटी विधायक ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को सौंपा चार लाख रुपये का सहायता चेक

प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में घायल मड़वन प्रखंड के चैनपुर परड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय अंजनी कुमार सिंह का इलाज के दौरान शनिवार को निधन हो गया वे मुजफ्फरपुर के अशोका अस्पताल में भर्ती थे, जहां उपचार के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन की खबर से गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई



मृतक अंजनी कुमार सिंह जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) विक्रेता थे और क्षेत्र में एक सम्मानित सामाजिक व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे



उनके परिवार में पुत्र मनीष सिंह सहित0 अन्य परिजन हैं बताया गया कि 3 जून को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रसाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसी दौरान अस्पताल में भीषण अग्निकांड की घटना हुई, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चैनपुर परड़ी लाया गया, जहां परिजनों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी घटना की सूचना मिलने पर कांटी विधायक अजीत कुमार मृतक के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की इस दौरान विधायक ने अंचलाधिकारी (सीओ) की मौजूदगी में मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये का सहायता चेक भी सौंपा

विधायक ने कहा कि स्वर्गीय अंजनी कुमार सिंह उनके पुराने सहयोगी थे और समाज के प्रति उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी विधायक अंतिम दर्शन एवं अंत्येष्टि में भी शामिल हुए मौके पर जदयू अध्यक्ष मोहम्मद शमीम, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह, किसान श्री रमाशंकर सिंह, उप मुखिया अवधेश सिंह, कामेश्वर यादव, रंजन पंडित ,अली अहमद, विनोद सिंह ,रणधीर सिंह, वालिंदर पासवान ,राजेश सिंह, पांचू पासवान आदि ने अंजनी सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया

Related Post