प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कई संस्थानों में निबंधन, संचालन एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुपालन से संबंधित गंभीर अनियमितताएं सामने आईं
इसके बाद तत्काल प्रभाव से संबंधित संस्थानों को सील करने का आदेश दिया गया
जिन अस्पतालों और संस्थानों पर कार्रवाई की गई उनमें बाला जी हेल्थ केयर, रेडियस हेल्थ केयर, संतोष चाइल्ड केयर हॉस्पिटल, आशा हेल्थ केयर, गंगा राम इमरजेंसी हॉस्पिटल, त्रिपाठी नर्सिंग होम, आयुष्मान हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल, सम्राट हॉस्पिटल, एसएस हॉस्पिटल, हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल तथा भूमि चाइल्ड हेल्थ केयर हॉस्पिटल शामिल हैं
बताया जाता है कि एसडीओ पूर्वी के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने एसकेएमसीएच के आसपास संचालित निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया था जांच के दौरान कई संस्थानों में आवश्यक दस्तावेजों और मानकों की कमी पाई गई, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा अधिकारियों का कहना है कि जिले में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच आगे भी जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी
एक साथ बड़ी संख्या में निजी अस्पतालों पर हुई कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर नियमित जांच होती रहती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती
प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है