Thursday, November 05 2026

बाल कैंसर की समय पर पहचान और उपचार से बचाई जा सकती है बच्चों की जिंदगी

FIRSTLOOK BIHAR 07:00 AM स्वाथ्य सेहत

मुजफ्फरपुर में बाल रोग विशेषज्ञों और बाल कैंसर विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय और समय पर रेफरल पर CME आयोजित

मुजफ्फरपुर, 23 अगस्त: बाल कैंसर की समय पर पहचान, शीघ्र निदान और उचित उपचार बच्चों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसी उद्देश्य से हॉमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (HBCHRC), मुजफ्फरपुर, CanKids KidsCan तथा इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP), मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में Bridging Pediatric Practice and Pediatric Oncology – Strengthening Pediatric Oncology Care Through Early Diagnosis and Referral विषय पर CME-cum-Awareness Session का आयोजन किया गया कार्यक्रम में डॉ. रविकांत सिंह, Officer-in-Charge, HBCHRC Muzaffarpur; डॉ. जे. पी. मंडल, Professor, Department of Pediatrics, Sri Krishna Medical College and Hospital, Muzaffarpur एवं President, IAP Muzaffarpur; डॉ. रजनीश चंद्र मिश्रा, Senior Child Specialist, KDKM Hospital, Muzaffarpur एवं Secretary, IAP Muzaffarpur; तथा सुश्री शोभा सिंह, Director – Honorary, Bihar, CanKids KidsCan सहित अन्य गणमान्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की उपस्थिति रही





कार्यक्रम के स्वागत संबोधन में डॉ. जे. पी. मंडल ने बाल कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर निदान के महत्व पर प्रकाश डाला



उन्होंने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था में अक्सर पहला संपर्क बिंदु होते हैं इसलिए बाल रोग विशेषज्ञों में बाल कैंसर के चेतावनी संकेतों की पहचान के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है उन्होंने IAP, बाल रोग विशेषज्ञों और बाल कैंसर विशेषज्ञों के बीच सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि संदिग्ध मामलों की पहचान समय पर हो और बच्चों को बिना अनावश्यक देरी के विशेषज्ञ उपचार तक पहुंचाया जा सके

वहीं डॉ. रविकांत सिंह, Officer-in-Charge, HBCHRC Muzaffarpur ने Population-Based Cancer Registry Study के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कैंसर के वास्तविक बोझ और उसके पैटर्न को समझने के लिए विश्वसनीय और व्यवस्थित आंकड़ों की आवश्यकता है Population Registry से प्राप्त आंकड़े बाल कैंसर सहित कैंसर के मामलों की बेहतर समझ विकसित करने तथा भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं और कैंसर नियंत्रण रणनीतियों की प्रभावी योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं

कार्यक्रम में डॉ. नीलिमा ठाकुर, HOD Medical, CanKids KidsCan की विशेष सहभागिता रही उन्होंने बिहार में बाल कैंसर की स्थिति और समय पर उपचार की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए 100% उपचार तक पहुंच, 100% वित्तीय सुरक्षा और 60% सर्वाइवल के लक्ष्य पर जोर दिया बिहार में अनुमानित 7,976 बाल कैंसर मामलों में से केवल 58% बच्चे उपचार तक पहुंच पाते हैं

उन्होंने बच्चों को समय पर उचित उपचार केंद्र तक पहुंचाने के लिए Timely Referral को महत्वपूर्ण बताया कार्यक्रम में HBCHRC मुजफ्फरपुर की Pediatric Oncology टीम से डॉ. विकास पाटिल, डॉ. आदित्य मिश्रा एवं डॉ. नेहारिका ने सक्रिय सहभागिता की और क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन के माध्यम से बाल कैंसर की शीघ्र पहचान एवं समय पर रेफरल के महत्व पर चर्चा की कार्यक्रम का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बाल कैंसर के शुरुआती संकेतों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर रेफरल को मजबूत करना थाकार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि बाल कैंसर का समय पर पता लगने और उचित समय पर उपचार शुरू होने से बेहतर उपचार परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं चेतावनी संकेतों को पहचानना, आवश्यक प्रारंभिक जांच करना और समय पर रेफरल सुनिश्चित करना बाल कैंसर की देखभाल में महत्वपूर्ण कदम हैं CME के दौरान बाल कैंसर का बोझ, चेतावनी संकेत एवं कैंसर की संभावना कब व्यक्त की जानी चाहिए, रेफरल से पहले प्रारंभिक निदान एवं प्रबंधन, HBCHRC मुजफ्फरपुर में उपलब्ध बाल कैंसर सेवाएं एवं रेफरल प्रक्रिया, क्लिनिकल केस प्रेजेंटेशन, ऑन्कोलॉजिकल इमरजेंसी तथा बाल कैंसर में सपोर्टिव केयर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और चर्चा हुई

कार्यक्रम में हाइपरल्यूकोसाइटोसिस, पैनसाइटोपीनिया, लिम्फैडेनोपैथी, पेट में गांठ तथा हड्डी में सूजन जैसे महत्वपूर्ण क्लिनिकल संकेतों पर इंटरैक्टिव पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया विशेषज्ञों ने चर्चा के माध्यम से यह समझाया कि सामान्य बाल चिकित्सा प्रैक्टिस में इन संकेतों को पहचानना और आवश्यकता पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ रेफरल करना कितना महत्वपूर्ण है



कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बाल रोग विशेषज्ञों और बाल कैंसर विशेषज्ञों के बीच मजबूत समन्वय और प्रभावी रेफरल नेटवर्क बच्चों को सही समय पर सही उपचार केंद्र तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इस प्रकार की पहल मुजफ्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध बाल कैंसर मामलों की समय पर पहचान, निदान और रेफरल को बेहतर बनाने में सहायक होगी

कार्यक्रम में चिकित्सा विशेषज्ञों, बाल रोग विशेषज्ञों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया सभी ने बाल कैंसर की शीघ्र पहचान, समय पर रेफरल और गुणवत्तापूर्ण उपचार तक बच्चों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की कार्यक्रम का मुख्य संदेश बाल कैंसर की पहचान जल्दी करें, समय पर रेफर करें और हर बच्चे को सही समय पर सही उपचार तक पहुंचाएं

Related Post