Sunday, September 20 2026

बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए डॉ. ममता रानी ने दी एक दिन की सैलरी

FIRSTLOOK BIHAR 02:36 AM स्वाथ्य सेहत

मुजफ्फरपुर : बिहार में आई बाढ़ के कारण लाखों लोग कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं इस संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के उद्देश्य से एल.एन.टी. कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने अपनी एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है

इसी क्रम में उन्होंने अपनी एक दिन की सैलरी का चेक मुजफ्फरपुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेक कुमार को सौंपा



इस अवसर पर डॉ. ममता रानी ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है



उनकी यह छोटी-सी पहल बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए राहत और सहारा देने की दिशा में एक प्रयास है

उन्होंने कहा कि आपदा के इस कठिन समय में समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग के लिए आगे आना चाहिए उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हों और मुख्यमंत्री राहत कोष अथवा अन्य माध्यमों से यथासंभव सहायता प्रदान करें

डॉ. ममता रानी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची मानवता है सामूहिक प्रयासों से ही बाढ़ प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत और सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है



Related Post