इसके साथ ही पटना की दवा मंडी एवं दवा निर्माण इकाई में भी जांच की कार्रवाई की गई
विभाग द्वारा दरभंगा, औरंगाबाद, गया, मधुबनी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पूर्णिया, मुंगेर, मधेपुरा, कैमूर, भागलपुर, कटिहार एवं वैशाली सहित विभिन्न जिलों के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में यह विशेष जांच अभियान चलाया गया
निरीक्षण के दौरान कुछ दवाएं प्रथमदृष्टया संदिग्ध पाई गईं जांच के क्रम में संबंधित दवाओं के खरीद संबंधी बिल भी प्रस्तुत नहीं किए गए जांच टीम द्वारा एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाओं के नमूने लिए गए हैं
इन नमूनों की जांच के माध्यम से दवाओं की गुणवत्ता एवं प्रामाणिकता का पता लगाया जाएगा साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि कहीं आयुर्वेदिक दवाओं में अनधिकृत रूप से एलोपैथिक औषधीय तत्वों का मिश्रण तो नहीं किया जा रहा है जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
रुकनपुरा स्थित दवा निर्माण इकाई में केंद्रीय टीम की जांच
इसके अतिरिक्त, पटना के रुकनपुरा स्थित एस्कलेपियस रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड (Asclepius Remedies Pvt. Ltd.) की दवा निर्माण इकाई में भी केंद्रीय टीम द्वारा जांच की कार्रवाई की गई
दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
राज्य औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं के सुरक्षित भंडारण, उचित रखरखाव, गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति एवं वितरण के साथ-साथ दवा बाजार में औषधि संबंधी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया है जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है