Thursday, April 23 2026

जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम: मुजफ्फरपुर को मिला एक और केंद्रीय विद्यालय

FIRSTLOOK BIHAR 04:29 AM शिक्षा

शहर के बी बी कालेजिएट के प्लस टू भवन में चलेगा अतिरिक्त केंद्रीय विद्यालय

मुजफ्फरपुर : जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने, बेहतर शैक्षणिक वातावरण विकसित करने तथा छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नेतृत्व में सरकारी विद्यालयों के पठन-पाठन से लेकर समाज के कमजोर वर्गों के लिए कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों एवं केंद्रीय विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की जा रही है

इसी क्रम में जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मुजफ्फरपुर में एक अतिरिक्त नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को केंद्रीय विद्यालय संगठन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है



यह उपलब्धि जिले की शैक्षणिक संरचना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है



जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करते हुए आवश्यक सभी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है

स्थायी भवन के निर्माण में लगने वाले समय को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी ने बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके उद्देश्य से नवीन केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी संचालन हेतु तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया तथा इंटरमीडिएट बी बी कॉलेजिएट, मुजफ्फरपुर के परिसर में अवस्थित प्लस टू भवन में नवीन केंद्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर विस्तृत निरीक्षण प्रतिवेदन एवं अनुशंसा जिला पदाधिकारी को समर्पित किया है

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक, इंटरमीडिएट बी बी कॉलेजिएट, मुजफ्फरपुर को निर्देश दिया है कि प्लस टू भवन में नवीन केंद्रीय विद्यालय के संचालन हेतु आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि शीघ्रातिशीघ्र शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ की जा सकें प्रशासन का यह प्रयास है कि केंद्रीय विद्यालय का संचालन सुचारू, सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप हो, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके

शहर में ही एक और केंद्रीय विद्यालय की सुविधा उपलब्ध होने से न केवल छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल मिलेगा, बल्कि अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शिक्षा के लिए बेहतर विकल्प प्राप्त होगा यह पहल जिले में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने, प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण विकसित करने तथा भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाने में सहायक सिद्ध होगी

कुल मिलाकर, नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और उसके शीघ्र संचालन की दिशा में की गई यह पहल मुजफ्फरपुर जिले में शैक्षणिक सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी और सबके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी



Related Post