Thursday, April 23 2026

खेल से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास संभव: आयुक्त

FIRSTLOOK BIHAR 12:59 PM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : कांटी प्रखंड स्थित संत जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं वार्षिक खेलकूद मीट–2026 का शुभारंभ शुक्रवार को संपन्न हुआ पानापुर करियत (बंगरा) स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रार्थना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसके बाद मार्च पास्ट और खेल ध्वज फहराने की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया



अपने संबोधन में आयुक्त सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के विकास का सशक्त आधार है



उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए संतुलित विकास आवश्यक है आयुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की सकारात्मक भावना विकसित होती है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाती है विद्यालय प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे



Related Post