Thursday, April 23 2026

इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में सामाजिक पहल के अंतर्गत प्रेरणादायी शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 17:08 PM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : इंद्रप्रस्थ ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन द्वारा सामाजिक दायित्व के अंतर्गत बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में एक भव्य एवं प्रेरणादायी शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन सुश्री भावना नंदा द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिवर दयाल सिंह, अध्यक्ष सुमनकुमार एवं आरडीडी राजदेव राम गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया



इसके पश्चात मुख्य अतिथि गिरिवर दयाल सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया



निदेशक द्वारा उन्हें शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया अतिथि का परिचय देते हुए उनके प्रशासनिक अनुभव, उनकी उपलब्धियों एवं सार्वजनिक सेवा में योगदान पर प्रकाश डाला इसके बाद मुख्य अतिथि प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन, अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम के प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रा कौमुदी, तथा छात्र सैम और उत्कर्ष ने परीक्षा के दबाव को कैसे संभालें, UPSC की तैयारी कैसे करें और पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन कैसे करें जैसे महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे इन सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए आयुक्त महोदय ने अत्यंत शांत भाव से विद्यार्थियों को समझाया कि जीवन में समय प्रबंधन, लक्ष्य पर फोकस, श्रम और शांत मन से चिंतन अत्यंत आवश्यक है उन्होंने कहा कि परीक्षा का अनावश्यक दबाव नहीं लेना चाहिए, बल्कि पाठ्यक्रम को विषयवार और नियमित समय-सारणी के अनुसार पढ़ाई करने से निश्चित रूप से सफलता प्राप्त की जा सकती है इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में राजदेव राम, क्षेत्रीय उप निदेशक शिक्षा (RDDE) भी उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी महत्वपूर्ण बन गया कार्यक्रम का समापन अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआज्जिसमें मुख्य अतिथि, सभी अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया

इसके बाद मीडिया से आए हुए कर्मियों ने गिरिवर दयाल सिंह से कुछ प्रश्नोत्तरी किया जिनका उन्होंने बहुत ही आराम से जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जब भी और जहां भी जरूरत होगी उनके बच्चों को मोटिवेट करने के लिए वह साथ है और बच्चों को मीडिया से सहयोग भी है और उनको उनसे दूरी भी रखनी चाहिए तो सोशल मीडिया का बहुत बड़ा आभार है कि वह सही चीजों को बच्चों को सही समय पर ही बताएं जितना उनके लिए कारगर है

Related Post