Thursday, April 23 2026

प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले विधायक अजीत,सफलता के लिए बच्चों को करना पड़ेगा करी मेहनत

FIRSTLOOK BIHAR 16:54 PM शिक्षा

कांटी क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में रविवार को एजुकेशनल प्रेप पब्लिक स्कूल के द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह का उद्घाटन स्थानीय विधायक अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया इससे पूर्व विद्यालय के संस्थापक के द्वारा श्री कुमार को अंग - वस्त्र ,पुष्प - गुछ देकर सम्मानित किया गया



इस अवसर पर प्रतिभाशाली छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा की बेहतर सफलता के लिए बच्चों को करी मेहनत से पढ़ाई करना पड़ेगा , जो बच्चे पढ़ते हैं वही सफलता के मुकाम को प्राप्त करते हैं



उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतरी के लिए अभिभावक को भी सजग और सक्रिय रहना पड़ेगा विधायक ने विद्यालय संचालक को समाज के गरीब तबके के बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर उनके करियर व भविष्य को संवारने का अपील किया

इस अवसर पर उन्होंने मुस्तफापुर तथा आजू-बाजू के दो दर्जन से अधिक इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक की परीक्षा में उच्च अंक पाने वाले छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अशोक पासवान तथा समारोह का संचालन संस्थान के निदेशक नीरज कुमार ने किया इस अवसर पर समारोह को सामाजिक कार्यकर्ता राम नंदन सिंह, राम जपु प्रसाद यादव, संजय यादव, श्री किशुन राम ,दिलीप कुशवाहा, प्रभात कुमार कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, प्रभात कुमार, मिथिलेश कुमार आर्य ,उमेश ठाकुर , पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ,कपिल देव शाह, रंजीत प्रसाद, अमरेश कुमार आदि प्रमुख लोगों ने संबोधित किया



Related Post