Thursday, April 23 2026

इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 15:23 PM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : इन्द्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर सभी विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई



विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया




इसके पश्चात विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार, प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अभिभावक-विद्यार्थी संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया इस दौरान विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सही विषय चयन के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया निदेशक श्री सुमन कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे किसी अन्य के प्रभाव में आकर विषय का चयन न करें, बल्कि अपनी रुचि एवं लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया गया कि वे बच्चों पर किसी विशेष विषय को चुनने का दबाव न बनाएं, बल्कि उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन दें

विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि विद्यालय में उन्हें घर जैसा वातावरण, निरंतर मार्गदर्शन, अतिरिक्त कक्षाएं एवं डाउट क्लास जैसी सुविधाएं प्राप्त होती रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में काफी सहायता मिली है

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के टॉपर्स को निदेशक महोदय द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही अन्य सभी विद्यार्थियों को भी विद्यालय की ओर से उपहार दिए गए
अंत में विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं की पढ़ाई शीघ्र प्रारंभ करने हेतु प्रेरित किया गया तथा आश्वस्त किया गया कि विद्यालय हर कदम पर उनके साथ खड़ा रहेगा



Related Post