लंगट सिंह कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नए सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कॉलेज प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में छात्रों के शैक्षणिक अनुभव को और बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी है प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने सभी व्यावसायिक विभागों के समन्वयकों को निर्देश दिया है कि नए सत्र से थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग और इंडस्ट्री ओरिएंटेड एजुकेशन पर सबसे अधिक जोर दिया जाए प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही बीसीए, बीबीए, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बैचलर इन मास कम्युनिकेशन और पीजी डिप्लोमा इन यौगिक स्टडीज जैसे कोर्सेज के प्रति छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है
उन्होंने कहा कि नए सत्र में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव दिलाने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के साथ वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे
उन्होंने सभी विभागों से नियमित रूप से इंडस्ट्री से जुड़े विषय विशेषज्ञों के लेक्चर्स आयोजित करने को कहा, ताकि छात्रों को वर्तमान समय के इंडस्ट्री के मांग के अनुरूप तैयार किया जा सके और छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें उन्होंने कहा कि बीएमसी पाठ्यक्रम के लिए प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कोलैबोरेशन किया जाएगा, जिससे छात्रों को न्यूज रूम और फील्ड रिपोर्टिंग का सीधा अनुभव मिलेगा
वहीं, पीजी डिप्लोमा इन योगिक स्ट्डीज के समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि योग शिक्षा के क्षेत्र में आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करियर के अपार अवसर उपलब्ध हैं छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के लिए नियमित रूप से विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों पहलुओं को समझ सके मौके पर प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य ने भी नए सत्र के लिए अपने विचार रखें