मुजफ्फरपुरः विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (LNMCBM), मुजफ्फरपुर एवं मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में स्केल अप एंड मार्केट एक्सेस विषय पर जिला स्तरीय स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट परिसर में किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों को उद्यमिता, फंडिंग, मार्केट एक्सेस और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के अवसरों से परिचित कराना था
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार गौरव ने सात स्टार्टअप का शुभारंभ किया
उन्होंने छात्रों, युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी
जिलाधिकारी ने युवाओं से जॉब सीकर नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए युवाओं को नए विचारों और नवाचार के साथ आगे आना चाहिए उन्होंने स्टार्टअप संस्थापकों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा प्रशासनिक एवं मार्केटिंग से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही
जिलाधिकारी द्वारा जिन सात स्टार्टअप का शुभारंभ किया गया, उनमें शामिल हैं
Yaadgarpal.com
Quick Ayur
Frame Digital Solutions Private Limited
Sponso Business India Pvt. Ltd.
MNO Swadeshi India Pvt. Ltd.
Hydraedge Healthtech Pvt. Ltd.
Hostlio Stays Management Pvt. Ltd.
कार्यक्रम में महाप्रबंधक विजय शंकर प्रसाद ने भी छात्रों एवं उद्यमियों को संबोधित किया उन्होंने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं तथा उद्योग विभाग, बिहार सरकार से सीड फंड प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवश्यक चरणों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने स्टार्टअप को विकसित एवं विस्तारित करने के लिए प्रेरित किया
एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने छात्रों को नवाचार, रचनात्मक सोच और नए प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित किया उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, कौशल एवं नए विचारों के माध्यम से समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं
इस अवसर पर एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के एच.ओ.डी. (मैनेजमेंट) डॉ. श्याम आनंद झा ने बिहार स्टार्टअप के माध्यम से फंड प्राप्त करने वाले स्टार्टअप्स की सराहना की
उन्होंने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं उन्होंने भविष्य में भी कॉलेज परिसर में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाने का स्वागत किया, ताकि अधिक से अधिक छात्र स्टार्टअप एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो सकें
कार्यक्रम में LNMCBM स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ तथा MIT स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. संजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टार्टअब संस्थापकों ने अपने उद्यमिता सफर, संघर्ष, सफलता और अनुभवों को छात्रों के साथ साझा किया उनके अनुभवों से छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने, फंडिंग प्राप्त करने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने की व्यावहारिक जानकारी मिली
कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट मैनेजर आशुतोष कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में जिला Más información राकेश कुमार साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में आयोजित यह जिला स्तरीय कार्यक्रम छात्रों और युवा उद्यमियों के लिए प्रेरणादायी रहा
कार्यक्रम ने बिहार सरकार की स्टार्टअप योजनाओं, सीड फंडिंग, मार्केट एक्सेस और व्यवसाय को स्केल करने के अवसरों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में नौकरी खोजने के बजाय रोजगार सृजित करने की सोच को बढ़ावा दिया
कार्यक्रम के माध्यम से एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट ने उद्यमिता एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने और मुजफ्फरपुर में एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया