Friday, August 21 2026

लंगट सिंह कॉलेज में होगा पुस्तक परिचर्चा एवं व्याख्यान का आयोजन

FIRSTLOOK BIHAR 14:55 PM शिक्षा

लंगट सिंह कॉलेज में 22 अगस्त शनिवार को एक पुस्तक परिचर्चा एवं व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में चंपारण में नील संघर्ष के सिपाही (1867-1918) पुस्तक पर चर्चा होगी, साथ ही चंपारण सत्याग्रह में पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका विषय पर व्याख्यान भी होगा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भैरव लाल दास होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. भोजनंदन प्रसाद सिंह उपस्थित रहेंगे



कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया करेंगी





कार्यक्रम को लेकर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि चंपारण का नील संघर्ष भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अध्याय है, और वर्तमान पीढ़ी को इससे जुड़े तथ्यों और नायकों से परिचित कराना आवश्यक है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में इतिहास बोध और शोध की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करते हैं पंडित राजकुमार शुक्ल की भूमिका पर केंद्रित व्याख्यान के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह विषय आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि पंडित शुक्ल के अथक प्रयासों से ही महात्मा गांधी चंपारण आए थे और यहीं से भारत में सत्याग्रह आंदोलन की नींव पड़ी थी

मौके पर इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ दिलीप कुमार यादव, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य मौजूद रहें



Related Post