Friday, August 21 2026

बीकॉम कोर्स में छात्रों को अंतिम वर्ष में ₹12000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी

FIRSTLOOK BIHAR 14:58 PM शिक्षा

डुमरा /सीतामढ़ी : डूमरा स्थित राम सकल सिंह साइंस कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर नीलिमा झा ने बी कॉम में छात्रों के लिए नामांकन हेतु बीकॉम एईडीपी के समन्वयक नदीम अहमद सहित सभी शिक्षक एवं कर्मियों के साथ एक औपचारिक बैठक की बैठक में बी कॉम एईडीपी कोर्स के अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई बताया गया कि यह कोर्स भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के मानदंडों को फोकस करती है



इस कोर्स में छात्रों को अंतिम वर्ष में ₹12000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी और किसी प्रतिष्ठित मानक प्राप्त उद्योग, संस्थान या सेवा क्षेत्र में छात्रों को प्रशिक्षण भी प्राप्त होगा



यह कोर्स 4 वर्षीय है और सामान्य स्नातक कोर्स की तुलना में इस स्नातक कोर्स को करने के पश्चात छात्रों को रोजगार के अवसर सुगमता से उपलब्ध होंगे ध्यातव्य हो कि सीतामढ़ी जिला में मात्र आर एस एस साइंस कॉलेज में इस कोर्स के तहत बी कॉम की पढ़ाई है इस कोर्स में नामांकन हेतु छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है बैठक में प्राध्यापक मोहम्मद असगर, चंदन कुमार, जय किशोर प्रसाद, सोमेश गुंजन, अखिलेश कुमार , पंकज कुमार, आलोक कुमार, अभिषेक सहित अन्य मौजूद थे



Related Post