मुजफ्फरपुर, 5 सितंबर : शिक्षक दिवस के अवसर पर पुलिस पाठशाला, मुजफ्फरपुर में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम का माहौल भावुक एवं प्रेरणादायक हो गया
कार्यक्रम में सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में बदलाव की सबसे मजबूत नींव है उन्होंने बच्चों से कठिन परिस्थितियों से घबराए बिना मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की अपील की उन्होंने कहा कि बच्चों के सपनों को मजबूत दिशा देने में पुलिस पाठशाला जैसे प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका है
सिटी एसपी ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि सही मार्गदर्शन एवं शिक्षा के माध्यम से हर बच्चा अपने जीवन में बेहतर मुकाम हासिल कर सकता है
इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी स्वाधीन दास, पुलिस पाठशाला के शिक्षक एम.डी. आरिफ, नाका पीटीसी मिथिलेश कुमार सिंह, हवलदार रवि राणा, हवलदार विवेक कुमार तथा भोला गिरी उपस्थित रहे सभी ने बच्चों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों में आत्मविश्वास, पहचान और बेहतर भविष्य की उम्मीद पैदा करने का माध्यम भी है