Sunday, September 20 2026

विद्यार्थियों को अपने विषय में गहन अध्ययन के साथ-साथ शोध एवं नवीनतम तकनीकों के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए : महाचंद्र

FIRSTLOOK BIHAR 02:31 AM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं सवर्ण आयोग, बिहार के अध्यक्ष डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने आज बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के रसायनशास्त्र विभाग का भ्रमण किया उन्होंने विभाग के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं एवं पुस्तकालय का निरीक्षण किया तथा विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. नवेदुल हक सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह का स्वागत किया



डॉ. सिंह ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि रसायनशास्त्र विभाग से उनका पुराना और आत्मीय संबंध रहा है



उन्होंने इसी विभाग से अध्ययन किया और बाद में यहीं रसायनशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में अध्यापन भी किया लंबे समय बाद विभाग में आने पर उन्होंने अपने छात्र जीवन एवं अध्यापन काल की स्मृतियों को साझा किया डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने रसायनशास्त्र विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अपने विषय में गहन अध्ययन के साथ-साथ शोध एवं नवीनतम तकनीकों के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और उसके विभागों की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा को आगे बढ़ाने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर अध्ययन और परिश्रम करना चाहिए डॉ. सिंह ने विभागाध्यक्ष डॉ. नवेदुल हक सहित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि जिस विभाग से शिक्षा प्राप्त करने और अध्यापन करने का अवसर मिला हो, वहां लौटकर विद्यार्थियों से संवाद करना उनके लिए विशेष रूप से भावनात्मक और सुखद अनुभव है इस अवसर पर रसायनशास्त्र विभाग के शिक्षकगण एवं पीजी के विद्यार्थी उपस्थित रहे



Related Post