Tuesday, September 22 2026

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में हिन्दी दिवस समारोह एवं न्यूज़लेटर का विमोचन

FIRSTLOOK BIHAR 02:41 AM शिक्षा

गायघाट : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में हिन्दी दिवस के अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वाधान में समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना तथा हिन्दी के व्यावहारिक एवं रचनात्मक प्रयोग को बढ़ावा देना था

महाविद्यालय में प्रशासनिक कार्यों एवं कार्यालयी कार्यों में हिन्दी के प्रयोग को विशेष महत्व दिया जाता है



इसी क्रम में विद्यार्थियों के लिए 19 सितंबर को श्रुतिलेख, निबंध लेखन एवं काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया



प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और महाविद्यालय की गतिविधियों में आगे बढ़कर सहभागिता करने का अवसर मिला

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

- श्रुतिलेख: नविता — प्रथम, खुशी एवं रौशन — द्वितीय, संतोष — तृतीय - निबंध लेखन: गुलशन — प्रथम, संतोष — द्वितीय, नविता — तृतीय - काव्य पाठ: खुशी — प्रथम, साधना — द्वितीय, सविता — तृतीय

प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को सहभागिता पुरस्कार प्रदान किया गया

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा, प्राचार्य, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, औराई ने मातृभाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हिन्दी की समृद्धि एवं विपुलता पर बल दिया

सारस्वत अतिथि प्रोफेसर राजीव कुमार झा, विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग, एल.एस. कॉलेज एवं प्राचार्य, राजकीय डिग्री महाविद्यालय, पिपराही ने हिन्दी को विज्ञान की भाषा के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा हिन्दी की श्रेष्ठता और मौलिकता को रेखांकित किया

मुख्य अतिथि डॉ. रिपुसुदन प्रसाद श्रीवास्तव, पूर्व कुलपति, बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा ने अनुवाद के महत्व पर जोर देते हुए ज्ञान-विज्ञान की सामग्री को हिन्दी में उपलब्ध कराने में अनुवाद की भूमिका को रेखांकित किया उन्होंने प्रशासनिक एवं संस्थागत कार्यों में हिन्दी में कामकाज को बढ़ावा देने पर भी बल दिया



कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण महाविद्यालय के न्यूज़लेटर का विमोचन रहा न्यूज़लेटर में महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों को संकलित किया गया है इसके निर्माण में महाविद्यालय के शिक्षकों का सामूहिक योगदान रहा डॉ. आयुष वत्स एवं डॉ. तरुण कुमार भट्ट ने महाविद्यालय के लोगो की परिकल्पना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि डॉ. दत्तात्रेय निवृत्ति रावण ने विभिन्न सदस्यों से प्राप्त सामग्री को संकलित कर न्यूज़लेटर को अंतिम रूप दिया डॉ. विशाल गिरीश तिवारी एवं डॉ. उपांशु ने भी न्यूज़लेटर के निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली ने की अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने सभी अतिथियों द्वारा अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने तथा महाविद्यालय परिवार को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया उन्होंने विशेष रूप से मुख्य अतिथि डॉ. रिपुसुदन प्रसाद श्रीवास्तव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए अकादमिक क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं दीर्घ अनुभव का उल्लेख किया

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की धरती से जुड़े ऐसे प्रतिष्ठित शिक्षाविद् का हमारे महाविद्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है

कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रबंधन में डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. ज्योति रानी, सुश्री अंजू प्रकाश एवं सुश्री शिखा राय का सहयोग रहा महाविद्यालय के गैर-शिक्षण कर्मियों श्री कृष्णा एवं श्री सौम्य प्रवीण ने भी कार्यक्रम के प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया मंच संचालन डॉ. विशाल गिरीश तिवारी द्वारा किया गया

Related Post