Friday, September 25 2026

ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में एनएसएस स्थापना दिवस पर ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित

FIRSTLOOK BIHAR 03:51 AM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों को एनएसएस के उद्देश्यों, कार्य प्रणाली एवं सामाजिक दायित्वों से परिचित कराने के लिए एक ओरिएन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं विभिन्न संकायों के फैकल्टी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया



ओरिएन्टेशन के दौरान एनएसएस की गतिविधियों, सामुदायिक सेवा तथा युवाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया



विभिन्न पोस्टरों एवं अपने विचारों की अभिव्यक्तियों के द्वारा विद्यार्थियों ने युवाओं को सामाजिक स्तर पर अपनी योगदान देने को प्रेरित किया

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डा. मनीष कुमार एवं प्रबंधन संकाय के विभागाध्यक्ष डा. श्याम आनन्द झा की गरिमामय उपस्थिति रही निदेशक ने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों को समाज सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया डा. श्याम आनन्द झा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना, मानवीय मूल्यों एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी भावना विकसित करना था कार्यक्रम का समापन समाज सेवा एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ



Related Post