Sunday, September 27 2026

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर आयोजित

FIRSTLOOK BIHAR 06:48 AM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 जो कि दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 तक भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय,आगरा, उत्तर प्रदेश में होगा,के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन शिविर का आयोजन तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां में किया गया चयन शिविर में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों से लगभग अस्सी (80) राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भाग लिया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनुराधा पाठक, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर उपस्थित रहीं



उन्होंने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रसेवा की भावना को NSS की महत्वपूर्ण विशेषता बताया



चयन प्रक्रिया के लिए विश्वविद्यालय की पांच सदस्यीय चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता,परेड कौशल, सांस्कृतिक प्रस्तुति,अनुशासन, व्यक्तित्व एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया चयनित स्वयंसेवक आगामी पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे इससे पूर्व विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में चयनित स्वयंसेवक दिनांक 29/09/2026 को राज्य स्तरीय चयन के लिए ए.एन. काॅलेज़ ,पटना जायेंगे आयोजन की मेजबानी तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन द्वारा की गई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह ने अतिथियों, चयन समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया

कार्यक्रम के सफल आयोजन में NSS कार्यक्रम पदाधिकारी एवं जिला नोडल पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, प्रो. रंजन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही उन्होंने चयन प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं का समन्वय करते हुए प्रतिभागी स्वयंसेवकों एवं चयन समिति के बीच समन्वय स्थापित किया उनके निर्देशन में शिविर की आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईंकार्यक्रम में विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सहयोगी भी उपस्थित रहे



विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम पदाधिकारी एल.एन.डी. काॅलेज़ के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रविरंजन सिंह,आर एस एस महिला काॅलेज़ की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ आरती पाण्डेय,एल एन टी काॅलेज से डाॅ. संतोष कुमार,एस एन एस काॅलेज़ के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. अमित कुमार के साथ ही बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की सांस्कृतिक ईकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर इन्दुधर झा के साथ राजकीय डिग्री काॅलेज़, औराई के प्राचार्य सह एनसीसी ऑफिसर डॉ रमेश विश्वकर्मा भी उपस्थित रहें बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के माननीय कुलपति महोदय ने अपने संदेश में सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए कहाउन्होंने अपने शुभकामना संदेश में राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई को किसी भी शिक्षण संस्थान की अनिवार्य ईकाई बताते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है,अतः एनएसएस स्वयंसेवकों का समर्पण समाज के लिए एक प्रेरणा है राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों की निस्वार्थ सेवा से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा

Related Post