Friday, October 16 2026

NISM-SEBI राष्ट्रीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी के ग्रैंड फिनाले में पहुंचे रामदयालु सिंह महाविद्यालय के दो छात्र

FIRSTLOOK BIHAR 13:50 PM शिक्षा

सत्यम कुमार और हिमांशु कुमार का चयन महाविद्यालय के लिए गौरव की बात : प्राचार्य

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के दो विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है महाविद्यालय की टीम ने NISM-SEBI राष्ट्रीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी 2026 के पूर्वी क्षेत्रीय चरण में सफलता प्राप्त कर राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले में भाग लेने की अर्हता हासिल की है प्रतियोगिता के क्षेत्रीय चरण में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए सत्यम कुमार और हिमांशु कुमार का चयन किया गया है





राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले का आयोजन 28 और 29 नवंबर 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम के रूप में किया जाएगा



प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दोनों चयनित विद्यार्थियों को यात्रा व्यय के मद में छह-छह हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्यम कुमार एवं हिमांशु कुमार का इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित होना महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, प्रतिभा और शैक्षणिक जागरूकता का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रियंका दीक्षित एवं विभाग के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. नेयाज अहमद ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वित्तीय साक्षरता, आर्थिक समझ और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं दोनों शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी ग्रैंड फिनाले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे



Related Post