मुजफ्फरपुर : बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार, रिजल्ट में गड़बड़ी, फीस वृद्धि, इंटर्नशिप के नाम पर छात्रों से वसूली, छात्राओं एवं एससी/ एसटी छात्रों से वसूली एवं छात्रों की अन्य ज्वलंत समस्याओं के खिलाफ शुक्रवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) के नेतृत्व में छात्र-प्रदर्शन आयोजित किया गया एल.एस. कॉलेज परिसर से निकला जुलूस विभिन्न मांगों के समर्थन में गगनभेदी नारे लगाते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचा
प्रदर्शन के दौरान वोट का अधिकार छीनने वाले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, SIR पर रोक लगाओ, लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले बंद करो, बार-बार रिजल्ट में गड़बड़ी क्यों, विश्वविद्यालय प्रशासन जवाब दो, शैक्षणिक अराजकता एवं भ्रष्टाचार दूर करो, फीस वृद्धि वापस लो, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, लोकतांत्रिक तरीके से अविलंब छात्र संघ चुनाव कराओ! तथा, छात्राओं एवं एससी/एसटी विद्यार्थियों को नियमानुसार निःशुल्क शिक्षा सुनिश्चित करो!” जैसे नारे लगाए गए
प्रदर्शनकारियों ने 12 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल पहल करने की मांग की
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए AIDSO के बिहार राज्य सचिव पवन कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 लागू किए जाने के बाद शिक्षा व्यवस्था में निजीकरण, व्यापारीकरण और केंद्रीकरण की प्रक्रिया तेज हुई है चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम की सेमेस्टर व्यवस्था के नाम पर छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है इंटर्नशिप में जहां कंपनियों द्वारा छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है यहां उल्टे छात्रों से ही पैसे वसूल जा रहा है जबकि जबकि छात्रों को बिना कुछ सीखने केवल कागज के सर्टिफिकेट दी जा रही है इस तरह यह 4 वर्षीय स्नातक कोर्स कागजी खाना पूर्ति साबित हो रही है
AIDSO के बिहार राज्य अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति तानाशाही तरीके से छात्राओं एवं एससी/ एसटी छात्रों को बिहार सरकार के अनुसार मिलने वाले नि:शुल्क शिक्षा से कई वर्षों से वंचित किए हुए हैं जबकि पटना विश्वविद्यालय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालय में छात्रों को इसका लाभ मिल रहा है उन्होंने देशभर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग एवं SIR पर रोक लगाने सहित लोगों के विरोध करने के लोकतांत्रिक अधिकार को सरकार द्वारा दमन करने की निन्दा की
प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए AIDSO के मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की अव्यवस्था के कारण विद्यार्थियों को रिजल्ट में सुधार, अंकपत्र एवं अन्य प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए बार-बार विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है इससे छात्रों का समय और पैसा बर्बाद होता है तथा उन्हें मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्याओं के प्रति जवाबदेह बनना होगा और उनकी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी
यदि प्रशासन अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करता और छात्रों की जायज मांगों की अनदेखी जारी रहती है, तो छात्र-छात्राएं संगठित होकर आंदोलन को और व्यापक एवं तेज करने के लिए बाध्य होंगे
प्रदर्शन का नेतृत्व AIDSO की कार्यकारिणी सदस्य रूपा कुमारी, दीपमाला कुमारी एवं तरन्नुम खातून तथा छात्र नेता अभिषेक कुमार, अली अख्तर, गौतम कुमार, प्रकाश कुमार शर्मा, राहुल कुमार, सोनू मौर्य, प्रिंस गौतम, अनिल कुमार, ललित कुमार झा, गणेश कुमार, सनी कुमार, सपना कुमारी एवं छाया कुमारी सहित अन्य छात्र नेताओं ने किया कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया