मुजफ्फरपुर: ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के मल्टीपरपज हॉल में शपथ समारोह एवं ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने उपस्थित शिक्षकों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया
कार्यक्रम के प्रारंभ में हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. ममता रानी ने पौधा भेंट कर प्राचार्या डॉ. ममता रानी का स्वागत किया
इसके पश्चात एनएसएस की छात्राएँ समीक्षा कुमारी एवं खुशी कुमारी ने एनएसएस गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय एकता और अखंडता के महान प्रतीक थे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने में उनका योगदान अतुलनीय रहा उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व के बल पर देशी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण कराया इसी ऐतिहासिक योगदान के सम्मान में गुजरात में उनकी 182 मीटर ऊँची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ स्थापित की गई है, जो विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामूहिक शक्ति का प्रतीक है विद्यार्थियों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आपसी सद्भाव, अनुशासन और देशप्रेम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए
इस अवसर पर हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (National Integration Camp) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक ऐश्वर्य आनंद को भी सम्मानित किया गया उन्होंने शिविर के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया था
उनकी इस उपलब्धि पर प्राचार्या एवं उपस्थित शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
इसके बाद प्राचार्या डॉ. ममता रानी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली सभी ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता को अक्षुण्ण रखने तथा समाज में भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को मजबूत करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे
शपथ समारोह के उपरांत ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया इसके लिए महाविद्यालय परिसर में छात्र, छात्राओं एवं शिक्षकों की तीन अलग-अलग कतारें बनाई गईं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार के नेतृत्व में लगभग एक किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई इसमें महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया दौड़ महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर अघोरिया चौक होते हुए कलमबाग चौक तक पहुँची
प्रतिभागियों ने इस दौरान राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता में निहित एकता है और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रसायनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे