Thursday, November 19 2026

डॉ. मृदुला सिन्हा की छठी पुण्यतिथि पर अर्पित की गई पुष्पांजलि, वक्ताओं ने कहा—बिहार की गौरवशाली बेटी थीं

FIRSTLOOK BIHAR 04:33 AM शिक्षा

मुजफ्फरपुर : पद्मश्री से सम्मानित, गोवा की पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. मृदुला सिन्हा की छठी पुण्यतिथि पर बुधवार, 18 नवंबर 2026 को लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मृदुला सिन्हा ने अपनी लेखनी के माध्यम से मुजफ्फरपुर और बिहार की मिट्टी की सुगंध को देश-विदेश तक पहुंचाया



वे एक ऐसी विलक्षण प्रतिभा की धनी थीं, जिन्होंने साहित्य, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई



निरंतर लेखन के साथ उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों का भी कुशलतापूर्वक निर्वहन किया बिहार की ऐसी गौरवशाली बेटी पर पूरे प्रदेश को गर्व है

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मृदुला सिन्हा महिलाओं, बेटियों और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं उन्होंने अपने जीवन में साहित्य सृजन के साथ सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी 80 से अधिक पुस्तकों की रचना करने के साथ उन्होंने अनेक पत्र-पत्रिकाओं में लेखन किया तथा मासिक पत्रिका पांचवां स्तंभ का संपादन भी किया उनके साहित्यिक योगदान को देखते हुए मरणोपरांत उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया

डॉ. मृदुला सिन्हा ने केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा गोवा के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए अपनी कार्यक्षमता और नेतृत्व का परिचय दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत स्वच्छता अभियान के लिए मनोनीत प्रथम नवरत्नों में भी उनका नाम शामिल रहा

वक्ताओं ने मांग की कि डॉ. मृदुला सिन्हा की जन्मतिथि और पुण्यतिथि को सामाजिक स्तर के साथ-साथ सरकारी स्तर पर भी व्यापक रूप से मनाया जाना चाहिए

इससे नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, साहित्यिक योगदान, सामाजिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा मिलेगी उन्होंने कहा कि मृदुला सिन्हा केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि समाज की अमूल्य धरोहर हैं

इस अवसर पर पूर्व नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय मंत्री डॉ. तारण रॉय, जिला अध्यक्ष डॉ. मोनालिसा रॉय एवं वार्ड पार्षद राजीव कुमार पंकु ने अतिथियों का स्वागत किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार गुप्ता उपस्थित रहे इसके अलावा विधान पार्षद प्रो. नरेंद्र प्रसाद सिंह, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, महापौर निर्मला साहू, उपमहापौर डॉ. मोनालिसा, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष विवेक कुमार एवं पश्चिमी जिला अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए

विभिन्न महाविद्यालयों की प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया, प्रो. ममता रानी, प्रो. मधु सिंह, प्रो. अमिता शर्मा, प्रो. शशि भूषण, प्रॉक्टर विपिन जी सहित अनेक शिक्षाविद् मौजूद रहे भाजपा नेता मुकेश शर्मा, मनोज तिवारी, अमिताभ कुमार, दिवाकर शर्मा, पंकज कुमार, प्रो. श्रीनारायण बेनीपुरी, नीरा सारण, रंजना झा, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. पूनम बेनीपुरी, अमित, सुनील कुमार एवं साकेत शुभम समेत अनेक लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने डॉ. मृदुला सिन्हा के विचारों, साहित्य और सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाने तथा उनके व्यक्तित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया

Related Post