सीतामढ़ी : हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओ की मर्यादा को बनाये रखेगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर,धर्म,वर्ग,जाती,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उक्त शपथ डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आयोजित 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के उद्घाटन के उपरांत उपस्थित सभी नव मतदाता एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों को दिलाई। डीएम ने कहा की सबकी भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बन सकता है। हमे अपने एक-एक वोट के महत्व को समझना होगा। उन्होंने कहा कि विवेकपूर्ण मतदान से लोकतंत्र मजबूत होगा।लोकतंत्र में समझदारीपूर्ण भागीदारी से ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
एसपी अनिल कुमार,डीडीसी तरनजोत सिंह ने भी अपने संबोधन में मतदाता दिवस एवं वोट के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ परिमल कुमार ने किया,वही उपनिर्वाचन पदाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी को सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त निर्वाची पदाधिकारी परिहार-25 तरनजोत सिंह, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार निर्वाची पदाधिकारी रुनीसैदपुर-29, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कृष्ण प्रसाद, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी बेलसंड अनुमंडल, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी महेश कुमार दास ,निदेशक डीआरडीए मुमुक्षु चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी ,मुकेश कुमार ओएसडी, विकास कुमार जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विनोद कुमार सहित कई पदाधिकारियो एवं कर्मियों को संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं बिहार विधान सभा निर्वाचन2020 में उत्कृष्ट कार्य को लेकर सम्मानित किया गया।
रामनाथ सुमन,सरिता कुमारी,सादिक हुसैन सहित 14 बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। कई नव मतदाताओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उन्हें इपिक कार्ड दिया गया।