पटना : बिहार में राज्यपाल कोटा से 12 विधान पार्षद के मनोनयन को लेकर भाजपा व जदयू के बीच बराबरी पर फैसला होने के बाद बुधवार को बिहार के राज्यपाल ने सभी 12 सदस्यों का मनोनयन कर दिया। जदयू कोटे से उपेंद्र कुशवाहा, संजय सिंह, संजय गांधी, अशोक चौधरी, ललन सर्राफ, राम बचन राय को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। जबकि भाजपा के कोटे से मंत्री जनक राम, देवेश कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद चंद्रवंशी, घनश्याम ठाकुर, निवेदिता सिंह को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया है। उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी रालोसपा का विलय जदयू में कर दिया था जिसका तोहफा उन्हें मिला है । जदयू और भाजपा के बीच इस कोटे में हिस्सेदारी को लेकर पेच फंसा हुआ था। जिस कारण यह 12 पद काफी समय से खाली था।