Wednesday, July 03 2024

बाइक के टक्कर से युवक की मौत, सड़क जाम

FIRSTLOOK BIHAR 07:42 AM बिहार

टनकुप्पा (गया) : बाइक के टक्कर से घायल तेलबीघा निवासी विनय कुमार की चिकित्सा के लिए रांची ले जाते वक्त बुधवार को मौत हो गयी।घटना से आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह गया रजौली स्टेट हाइवे 70 को टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बंशी के पास जाम कर दिया। आक्रोशित जनता तकरीबन एक घंटा शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करते हुए आवागवन को ठप कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाकर तत्काल थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ बंशी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सड़क जाम स्थल पर स्थिति उग्र होने की मैसेज पर जिला पुलिस अधिकारी द्वारा मोफसील थाना एवं वज्रवाहन दल को शांति ब्यवस्था कायम करने के लिए स्थल पर भेजा गया।

थानाध्यक्ष के समझाने पर हटा जाम

उग्र लोग एवं मृतक के परिजनों को थानाध्यक्ष अजय कुमार द्वारा समझा कर न्याय दिलाने की बात पर जाम को हटाया गया। ग्रामीणों को समझाने बुझाने में पंचायत के जनपतिनिधियो का सहयोग प्रसाशन को मिला। माहौल शांत होने पर पुलिस तत्काल शव को मेडिकल जांच हेतु मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल भेजा गया। सड़क जाम होने से एक घन्टा तक सड़क पर वाहनों का आवागवन ठप रहा। जाम हटने के बाद सड़क पर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया।

क्या है घटना:

उतलीबारा पंचायत के तेलबीघा निवासी विनय कुमार उम्र 30 वर्ष बरतारा बाजार में बाल दाढ़ी बनाने वाला सैलून का दुकान चलाता था। प्रतिदिन की तरह दुकान में काम धंधा खत्म कर शाम में साइकिल से घर लंट रहा था। मंगलवार को शाम सात बजे सायकील से घर जाते वक्त बरतारा से आगे मोड़ पर फतेहपुर की ओर जा रही बाइक ने विनय को टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से विनय बुरी तरह घायल हो गया। उसके सिर में गम्भीर चोट लगने से अचेत अवस्था मे आ गया। बाइक चालक भी अनियंत्रित हो गया था। दुर्घटना होता देख ग्रामीण दौड़कर बाइक चालक को पकड़ लिया। तत्काल स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कर गया मगध मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में भी प्राथमिक उपचार कर स्थिति गम्भीर देख रांची ले जाने का सलाह दिया। चिकित्सा के लिए रांची ले जाते वक्त बीते बुधवार को रास्ते मे ही मौत हो गई। स्वजन बुधवार की शाम शव लेकर घर आया। गुरुवार की सुबह आक्रोशित स्वजन एवं ग्रामीण न्याय के लिए सड़क जाम कर दिया। टक्कर मारने वाला बाइक चालक फतेहपुर थाना क्षेत्र के ढुब्बा गांव का रहने वाला फौजी बताया जाता है। घटना वाले दिन प्रसाशन बाइक को अपने अंडर में लेकर थाना ले आया।

मौत की खबर से घर मे मचा कोहराम

विनय की मौत की खबर पाकर घर मे कोहराम मच गया। साथ हीं गांव में मातम छा गया। विनय की पत्नी को रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मां, पिता जी एवं दो बच्चे का भी रोते रोते हाल खराब हो रहा है। विनय के सहारे घर का खर्च वहन किया जाता जाता था। गांव घर मे नेक एवं शुशील विचार का होने के कारण विनय से लोगो का काफी लगाव था। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के स्वजन के फर्द बयान पर थाना में केस दर्ज किया जाएगा।

Related Post