Saturday, July 06 2024

अपराधियों ने युवक को मारी गोली, स्थिति गंभीर

FIRSTLOOK BIHAR 20:38 PM बिहार

बेगूसराय: बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दिया। यह घटना तियाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव में घटी। अपराधियों की गोली से घायल युवक को इलाज के लिए एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है घायल की पहचान तेघरा थाना क्षेत्र के पिढौली निवासी रंजीत कुमार सिंह के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों की पता लगाने में जुटी हुई है

Related Post