Wednesday, July 03 2024

मुखिया प्रत्याशी को जनसंपर्क के दौरान घेर कर मारी गोली

FIRSTLOOK BIHAR 22:19 PM बिहार

सकरा (मुजफ्फरपुर) : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रंखड के रुपनपटी मथुरापुर पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मनोज बैठा को जनसंपर्क अभियान के दौरान असमाजिक तत्वों ने गोली मार दी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये।गोली उनके दांये हाथ में लगी है। घटना के बाद उनका इलाज सकरा रेफरल अस्पताल में करने के बाद मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। इस संबध में थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मुखिया प्रत्याशी मनोज बैठा को जनसंपर्क अभियान के दौरान गोली उनके दांये हाथ में लगी है।

बाइक सवार तीन अपराधी पहले से घात लगाये बैठे थे

बाइक से तीन अपराधी पहले से रास्ते मे घात लगाये बैठे थे, जैसे ही मुखिया प्रत्याशी मनोज बैठा को देखा तो उन्हें रोक लिया। उसके बाद कमर से पिस्तौल निकाल गोली चलायी। गोली लगने के बाद वे बाईक से गिर गये और भागने लगे। भागने के बाद अपराधियो ने तीन राउंड और गोली चलायी, लेकिन संयोग से दोबारा गोली नही लगी और किसी तरह वहां से भाग कर अस्पताल पहुंच गये। इस घटना के बाद लोगों भय के साथ आक्रोश भी व्याप्त है।

Related Post