पटना : विभिन्न मांगों को लेकर पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तागण गुरुवार को न्यायालय परिसर के बाहर धरना पर बैठ गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार एवं संचालन महासचिव सरदार बलवंत सिंह ने किया। धरना को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी हम लोग हड़ताल पर डटे रहेंगे।
एक्सरसाइज, एनआई, लेबर,पाँक्सो सहित अन्य एक्टो से संबंधित वादों को पटना सिटी व्यवहार न्यायालय से पटना सिविल कोर्ट न्यायालय में मंगा लिया गया है। इन वादों की सुनवायी के लिए पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के अधिवक्तागण को पटना सिविल कोर्ट जाना पड़ता है। गायघाट से पटना सिविल कोर्ट आवागमन करने में अधिवक्ताओं और मुवक्किलो को काफी परेशानी होती है। साथ ही अशोक राजपथ पर जाम रहने के कारण समय की भी बर्बादी होती है। पहले इन एक्टो से संबंधित बादो का विचारण पटना सिटी कोर्ट में ही होता था।