Tuesday, July 02 2024

नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य के खेत से किया गया भारी मात्रा में गांजा के पौधा बरामद

FIRSTLOOK BIHAR 23:31 PM बिहार

अवैध रूप से हो रही गांजे की खेती उजागर, खेत में मिले 6 दर्जन से अधिक गांजे के पौधा

पकरीबरावां (नवादा) : पकरीबरावां में रविवार को बड़ी मात्रा में गांजा की खेती किये जाने का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर पकरीबरावां पुलिस ने कार्रवाई की है। बताया जाता है कि पकरीबरावां थाना क्षेत्र के लिलो गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा के लगभग 6 दर्जन पेड़ बरामद किया है। नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य गुड्डू सिंह के घर के आगे गांजा की खेती की जा रही थी। सूचना के बाद पहुंची पकरीबरावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा के पेड़ को उखाड़ कर जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गुप्त सूचना के आधार पर पकरीबरावां पुलिस ने की कार्रवाई

पकरीबरावां में बड़े पैमाने पर की जा रही गांजे की खेती का मामला पुलिस ने उजागर किया है। पकरीबरावां थाना क्षेत्र के गांव लीलो में घर के पास एक खेत मे 6 दर्जन से ज्यादा गांजे के पेड़ पकड़ाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कबला पंचायत इलाके में स्थित लीलो गांव में बड़े पैमाने पर गांजे की खेती की जा रही है । इसको लेकर पकरीबरावां पुलिस ने किसान बनकर इस सूचना का सत्यापन किया और उन्होंने जब देखा घर के आगे खेत में गांजे के बड़े-बड़े पेड़ लगे हैं तो वह खुद हैरान हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। अरुण सिंह के पुत्र नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य गुड्डू सिंह के खेत में लगभग 6 दर्जन से भी ज्यादा गांजे के पेड़ लगे हुए थे जिनकी ऊँचाई आठ फ़ीट तक हो गई थी। इन पेड़ों में फूल भी आ चुके थे और कुछ दिन बाद ही इनसे गांजा निकल कर आता ।इन पेड़ों से लगभग 1 से 2 क्विंटल गांजा निकलता जिसकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है।

सब्जी की खेत में लगाया था गांजा का पेड़

खेत में सब्जियों के साथ गांजे के पेड़ लगाए थे और इस खेत के चारों तरफ दूसरे खेतों में दूसरी फसल लगाई थी जिससे किसी को गांजे के पेड़ नहीं दिखे। गांजे की बड़े पैमाने पर हो रही खेती को लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तस्करों के बाजार से लेकर नशेड़ियों तक पहुंचते-पहुंचते गांजे की कीमत 20 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है। इस लिहाज से पकड़े गए गांजे की कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है। फिलहाल पकरीबरावां पुलिस ने गांजा का पौधे जप्त कर थाना लाया है। वही वार्ड सदस्य अरुण सिंह पुलिस के गिरप्त से बाहर है। उसके खिलाफ एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उसके संपर्कों की भी तलाश कर रही है जिससे इसके कारोबार की जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि अरुण सिंह गांजे की खेती से इनकार कर रहा है। उसकी सफाई है कि खेत मे डाली गई खाद के साथ गांजे के बीज पड़ जाने से यह पौधे उग आए है।

थानाध्यक्ष नागमणि भास्कर का कहना है कि सूचना मिली थी कि खेत में गांजे की खेती की जा रही है इसकी गोपनीय ढंग से जांच कराई और जब पुख्ता हो गया कि खेत में गांजे के पेड़ लगे हैं। पुलिस कार्रवाई करते हुए पेड़ कटवा कर थाना लाकर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Post