पटना : राजद की ओर से चलाये जा रहे राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के पहले दिन लालू प्रसाद यादव ने फिर से राजद की सदस्यता ग्रहण कर इसकी शुरूआत की। पूर्व मंत्री रमई राम ने लालू प्रसाद यादव को सदस्यता दिलायी। इस मौके पर लालू यादव के पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि देश और बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान एक महीने तक चलेगा और लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल बिहार के सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। अब सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी भी बन जाएगी। जो राजद को वोट दिए है या नहीं दिए है, उसे भी सदस्य बनाया जाएगा।