Sunday, July 07 2024

किसान की गोली मारकर हत्या, दो वर्ष पूर्व मृतक के भतीजे की भी हुई थी हत्या

FIRSTLOOK BIHAR 23:28 PM बिहार

परिजनों का आरोप जेल मे बंद मुखिया पति ने हत्या की रची साजिश

नौबतपुर : थाना क्षेत्र के छोटी टंगरैला गांव मे शनिवार की दोपहर अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर बैठे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी । किसान को एक के बाद एक ताबड़तोड़ चार गोली मारी गई । मृतक की पहचान रामदर्शन सिंह(67 वर्ष ) के रूप मे की गई। मृतक के शरीर पर जख्म के चार निशान मिले है।मृतक को पेट,सीने एवं बायें कंधा पर गोली मारी गई है।घटना का कारण पूर्व से चले आ रहे रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं शव को लेकर थाना आयी जहाँ से कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमोर्टम के लिए एम्स भेज दिया गया।घटना का आरोप जेल मे बंद और मुखिया पति पप्पू सिंह पर लगा है।

बताया जा रहा है की राम दर्शन सिंह अपने बड़े भाई रामबाबू सिंह और भाभी के साथ घर के आगे सड़क किनारे स्थित परिसर मे कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहे थे।इसी बीच दो बदमाश पैदल पहुंचे और रामदर्शन सिंह को निशाना साधकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। रामदर्शन सिंह की मौत वहीं पर हो गई।घटना के बाद कुछ दूर पर बाइक लेकर खड़े एक अन्य बदमाश के साथ गोरैला गांव जाने वाले रास्ते से हत्यारे भाग निकले। बताया जाता है कि दो साल पहले आज ही के दिन मृतक किसान के भतीजे रुपेश की भी हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने बरामद किया खोखा

सूचना पाकर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की।पुलिस को घटनास्थल से 7.62 का एक खोखा मिला है। परिजनो का आरोप है की घटना की साजिश जेल मे बंद मुखिया पति पप्पू सिंह ने रची है।

Related Post