Thursday, October 29 2026

बिहार के रसोइयों की मांगों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं, होगा व्यापक आंदोलन : जय सिंह राठौड़

FIRSTLOOK BIHAR 22:41 PM बिहार

पटना : राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइयां फ्रन्ट के तत्वधान में दो दिवसीय रसोइयों का भुखमरी मिटाओ अधिकार दिलाओ महाधरना संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल के नेतृत्व में गर्दनीबाग पटना में शुरू हुआ, जिसमें बिहार राज्य के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया इस मौके पर संगठन के संरक्षक जय सिंह राठौर ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को गरिमा पूर्वक जीने का अधिकार है, लेकिन सरकार रसोइयों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

बंधुआ मजदूर से भी बदतर स्थिति

उन्होंने कहा कि रसोइयों की स्थिति बंधुआ मजदुर से भी बदत्तर हो गई है



ऐसे में अगर रसोइयों की मांगो पर विचार नहीं हुआ तो संगठन व्यापक आन्दोलन के लिए बाध्य होगी और जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी



वहीं, संगठन के संस्थापक-सह- राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल ने कहा कि वर्तमान समय में रसोइयों की हालत सही नहीं है वर्तमान में मिलने वाला मानदेय 1650/- (एक हजार छः सौ पचास रुपये) इस भीषण महंगाई में ऊंट के मुह में जीरे के समान है और मिलने वाला मानदेय भी रसोइयों को समय से नहीं मिलता है, जिसके कारण रसोइया भुखमरी की शिकार हो रही है पैसे के अभाव में पौष्टिक भोजन नहीं मिलने के कारण बिमारियों का शिकार होकर समय से पहले काल के गाल में समा जाती हैं जो बहुत ही हृदय विदारक है

10 हो न्यूनतम मजदूरी

उन्होंने सरकार से रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी (minimum wages) कम से कम 10000/- रूपये प्रत्येक माह भुगतान करने तथा रसोइयों सुरक्षित भविष्य की गारंटी की मांग की

धरना सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक संतोष कुमार यादव व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से रसोइयों का हौसला अफजाई करते हुए एक जुट होकर आन्दोलन चलाने का आह्वान किया धरना को सम्बोधित प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुंवर प्रदेश संयोजक उपेन्द्र कुमार प्रदेश प्रभारी लाल बिहारी राम, माधुरी कुमारी, सुनैना देवी, मो० शकील, जीतू कुमार, रामप्रवेश चंद्रवंशी, शिवदत पासवान, महेन्द्र पासवान, सुनीता देवी, लाल बिहारी यादव, नरेश पासवान, जगन पाण्डेय, राजमतो देवी राम बालक ठाकुर, सीताराम चौधरी, मानो देवी, आशा देवी, कृत्यानंद कुमार, उपेन्द्र कुमार, निर्मला देवी, अनीता देवी, सुरेश राय, पवन शुक्ला, सुधांशु कुमार, क्रांति सिंह, जीतेन्द्र दुबे, हरिदेव महतो, रूबी देवी, कामिनी देवी, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, शंकर कुमार, नरेश रजक, महेंद्र यादव, रेखा देवी, दरोगा साह, कंचन देवी, चांदनी देवी, कृष्णदेव मण्डल, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, मनोरमा देवी धरना प्रदर्शन का संचालन प्रदेश सचिव ओमप्रकाश राय एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मन्टू चौधरी ने सयुंक्त रूप से किया





Related Post

Failed to connect to MySQL: User firstlo1_bhushan already has more than 'max_user_connections' active connections