मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षात्मक बैठक की बैठक में सांसद, विधान पार्षद एवं विधायकगण तथा विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव शामिल हुए बैठक के बाद मीडियाकर्मियों के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अभी देश दौरा की तत्काल कोई योजना नहीं है
डीएम प्रणव कुमार ने दी योजनाओं की वृहद जानकारी
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रहीं विकास योजनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी
उन्होंने हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नालियां, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना/ कुशल युवा कार्यक्रम, सात निश्चय-1 के तहत जिले में निर्माण किए जानेवाले भवनों की स्थिति, पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना एवं मत्स्य संसाधन के विकास के संबंध में जानकारी दी साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शैक्षणिक उत्थान के लिए आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना, महादलित सामुदायिक भवन सह वर्क शेड योजना, जीविका समूह का गठन, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, अल्पसंख्यक छात्रावास योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना, अल्पसंख्यक मुस्लिम परित्यक्ता/तलाकशुदा महिला सहायता योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग छात्रावास योजना, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण छात्रावास योजना ( पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए), जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास योजना (अति पिछड़ा वर्ग हेतु), हर खेत तक सिंचाई का पानी एवं बाल हृदय योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में भी मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गयी
जनप्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्र की समस्याएं
बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें चिकित्सा महाविद्यालय में बी०एस०सी० नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य भी पूर्ण करें मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत आधार पंजीकरण तथा संपूर्ण टीकाकरण का काम तेजी से कराएं, कोई भी न छूटे इसका ध्यान रखें
उच्चतर शिक्षा के लिए महिलाओं को किया जा रहा है प्रोत्साहित
मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ तेजी से दिलाएं, कोई भी छूटे नहीं
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लिए बचे हुए आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें स्वयं सहायता समूहों की संख्या और बढ़ाएं और उनके लिए रोजगार के अवसर और बढ़ाएं जिन पथों की नालों के गुजरने के कारण स्थिति खराब हो रही है, उसे ठीक कराएं जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त करें सड़कों का मेंटेनेंस भी ठीक रखें शहरों की यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए जनप्रतिनिधियों ने जो सुझाव दिए हैं उस पर अमल करें
जिनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में छूट गए उनका मुख्यमंत्री आवास योजना में जोड़ें
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में जिनके नाम छूट गये हैं, उन्हें मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत लाभ दिलाएं जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने प्रतीक चिह्न भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया
समीक्षा बैठक में बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री सह मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री जितेंद्र कुमार राय, सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री मोहम्मद इसराईल मंसूरी, सांसद वीणा देवी, विधान पार्षद एवं विधायकगण, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर०एस० भट्टी, संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रधान सचिव / सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गोपाल मीणा, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक पंकज सिन्हा, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार, के वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे
समीक्षा बैठक के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत की समाधान यात्रा में पब्लिक के मिल रहे रिस्पांस के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग लगातार यात्रा कर रहे हैं हम मुजफ्फरपुर हमेशा आते रहे हैं इस बार की यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर हमलोग विकास योजनाओं का जायजा ले रहे हैं