Friday, March 06 2026

नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर में पंचायत सरकार भवन सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन

FIRSTLOOK BIHAR 18:43 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड की ग्राम पंचायत शेरपुर पहुंचे और विकास कार्यों का जायजा लिया उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शेरपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया और उसका निरीक्षण किया



इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओपीडी, चिकित्सा कक्ष, ईसीजी कक्ष, लैब कक्ष और पंजीकरण केंद्र की जानकारी ली एवं समूचे परिसर का जायजा लिया



उन्होंने वहां की साफ-सफाई, इलाज और दवा की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने दीदी की रसोई में काम कर रहीं जीविका दीदियों, स्वास्थ्य मित्रों से भी बातचीत की उन्होंने नीरा प्रसंस्करण के तहत नीरा उत्पादों को भी देखा और जीविका दीदियों से कहा कि नीरा के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें नीरा के उत्पाद को भी बढ़ावा दें, यह काफी फायदेमंद है

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने पंचायत सरकार भवन, शेरपुर का फीता काटकर उद्घाटन किया और नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर पंचायत सरकार भवन अच्छा बना है पंचायत सरकार भवन का नामाकरण हमने ही किया है पंचायत सरकार भवन बन जाने से इस पंचायत के लोगों को सहूलियत होगी इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने समेकित बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया

वहां पोषाहार संबंधी जानकारी ली और बच्चे-बच्चियों, शिक्षिकाओं से बातचीत की इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चे-बच्चियों की संख्या और बढ़ाएं और उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं दें साथ ही उनके लिये बेहतर ढंग से पठन-पाठन की व्यवस्था कराएं

मुख्यमंत्री ने 42 स्वयं सहायता समूहों को 1 करोड़ 21 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया ताकि दिव्यांग समूहों को स्वरोजगार में सहूलियत हो सके साथ ही उनका क्षमतावर्द्धन भी हो सके जीविका समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों, लीची का विपणन एवं आपूर्ति प्रक्रिया, जीविका स्वावलंबी सहकारी महिला लिमिटेड द्वारा तैयार किए गए उत्पाद, शेडनेस हाऊस के तहत की जा रही जैविक खेती एवं फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र के स्टॉलों का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया

पद्मश्री राजकुमारी देवी उर्फ किसान चाची के उत्पादों का भी मुख्यमंत्री ने अवलोकन लिया और उनसे बातचीत की किसान चाची ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपने जो कहा है कि हर थाल में कम-से-कम एक बिहारी व्यंजन हो, इस कार्य को पूरा करने में हम लगे हुए हैं



आपके आर्थिक मान - सम्मान बढ़ा है

1 करोड़ 70 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया 4812 स्वयं सहायता समूहों को 142 करोड़ 28 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया सतत् जीविकोपार्जन योजना की लाभुक जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपके कारण हमलोगों का मान-सम्मान बढ़ा है, नई पहचान मिली है और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी ठीक हो रहा है

इसके पश्चात् इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भवन परिसर में मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले की विभिन्न सरकारी योजनाओं का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया तथा वहां लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, हाऊस होल्ड बेस्ड एंड प्लास्टिक बेस्ड मैनेजमेंट कार्यों की विवरणी की प्रदर्शनी को उन्होंने देखा और उसके संबंध में पूरी जानकारी ली

Related Post