Saturday, March 07 2026

विवाहिता की हत्या कर मक्के की खेत में जलाने लगा शव, पहुंची पुलिस

FIRSTLOOK BIHAR 17:31 PM बिहार

विवाहिता की हत्या के बाद गुपचुप तरीके से शव जला रहे थे ससुराल वाले, पहुंचे मायके वाले, लगाया दहेज हत्या का आरोप इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए

बोचहां, संवाददाता

हथौड़ी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव स्थित बलुआहा डाला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां दहेज के लिए सुहागिन को मौत के घाट उतार दिया



और गुरुवार को रात के अंधेरे में मक्के की फसल वाली खेत में ले गया ससुराल पक्ष के लोग गुपचुप तरीके से शव को जला दिया, लेकिन सुबह होते ही खेत में लगी आग को देख ग्रामीण दौड़े तो पता चला कि यहां पर शव को चुपके से जलाया जा रहा है



किसी ने इस घटना की जानकारी विवाहिता के परिजनों को दे दी परिजन पहुंच गए, जिसके बाद हत्या की पूरी घटना सामने आ गई सूचना पर पुलिस भी पहुंची शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया

मृतका पूजा देवी के मामा अखिलेश कुमार ने बताया कि पूजा की शादी नरकटिया के बलुआहा डाला निवासी शिव चंद्र सहनी के पुत्र हरि शंकर सहनी से 4 वर्ष पहले हुई थी उसका एक ढाई साल का बच्चा भी है शादी के कुछ दिन बीत जाने के बाद से ही उसके ससुराल वालों उसे प्रताड़ित करने लगे मायके से कभी पैसे लाने तो कभी फ्रीज, कूलर या कभी मोबाइल मांगने के लिए बोला जाने लगा आए दिन उसके साथ बुरा बर्ताव किया जा रहा था इसकी सूचना अक्‍सर भांजी देती रहती थी



गुरुवार की शाम उनलोगों ने पूजा की हत्‍या कर दी इसके बाद मायके वालों को सूचना दिए बिना शव को गुपचुप तरीके से मक्के के खेत में ले जाया गया वहां देर रात शव को जला दिया इस घटना की जानकारी हम लोगों को शुक्रवार की सुबह मालूम हुई तो हम लोग पुलिस की सूचना देते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए वहां हंगामा मच गया इसी बीच पुलिस पहुंची शव को कब्‍जे में लिया पुलिस ने बताया कि शव काफी जल चुका है मौत का स्‍पष्‍ट कारण पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा



Related Post