Saturday, April 25 2026

बेतिया में युवक की गोली मारकर हत्या

FIRSTLOOK BIHAR 18:08 PM बिहार

बेतिया : बिहार के बेतिया में शहर के बुलाकी सिंह चौक के समीप बेखौफ अपराधियों ने मंंलवाा को दिनदहाड़े दवा व्यवसायी के 26 वर्षीय पुत्र बुलबुल को दिन के करीब पौने 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी मृतक युवक सेहत दवाखाना के मालिक लिबर्टी सिनेमा चौक निवासी जमील अख्तर का पुत्र था

बताया जा रहा है कि बुलबुल बाइक से नया बाजार से कालीबाग की तरफ जा रहा था



इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया



घटना की सूचना पर कालीबाग ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और बुलबुल को लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

पूरानी दुश्मनी की आशंका

घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुरानी दुश्मनी में गोली मारने की आशंका जताई जा रही है वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, अभी इसका पता नहीं चल सका है घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति है व्यवसायी के पुत्र की हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम भी किया

हत्या शामिल अपराधी बच नहीं पायेंगे

जमील अख्तर की दवा दुकान मीना बाजार में है उनका बेटा बुलबुल बालू खनन में संवेदक का भी काम करता था इस संबंध में काली बाग ओपी प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या की है

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है हत्या में शामिल अपराधी बच नहीं पाएंगे



Related Post