Saturday, March 07 2026

डाक विभाग में फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाली कराने का सरगना सहित 12 गिरफ्तार

FIRSTLOOK BIHAR 17:42 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : डाकघर में जेडीएस पद पर बहाली में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है बहाली के लिए फर्जी सर्टिफिकेट देने वाले मास्टर माइंड पकड़े गये हैं फर्जी दस्तावेज जमा करने वाले 11 युवक भी गिरफ्तार कर लिए गए



सभी मुजफ्फरपुर प्रधान डाकघर से पकड़े गए हैं



पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छपरा में देर रात तक छापेमारी करती रही इन सभी को मंगलवार को सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए प्रधान डाकघर में बुलाया गया था एक अभ्यर्थी के अंक पत्र में अंग्रेजी में 98 नंबर थे लेकिन, उसे इंग्लिश लिखने नहीं आ रहा था एक अन्य अभ्यर्थी को 500 में 491 अंक मिला हैयहीं नहीं जिस झारखंड बोर्ड का मैट्रिक सर्टिफिकेट दिया गया उस वर्ष 2020 में टॉपर को अधिकतम अंक 490 मिले थे शक होने पर जब सख्ती की गई तो, दो ने फर्जी सर्टिफिकेट होने की बात कबूल कर ली रेल डाक सेवा यू डिवीजन के निरीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि अन्य 9 अभ्यर्थी दस्तावेज के सही होने पर अड़े थे

पूरे मामले की जानकारी देने पर प्रधान डाकघर पहुंची नगर थाना पुलिस ने सभी को हिरासत में लेने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है उन्होंने कहा कि कुल 52 अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट सत्यापन के लिए प्रधान डाकघर पहुंचना था लेकिन, 11 ही आए

अभ्यर्थियों ने तीन लाख तक में सौदे की बात कबूली

पुलिस की पूछताछ में अभ्यर्थियों ने बताया कि 3 लाख तक में सौदा तय हुआ था पुलिस इन सभी के नाम, पते के साथ फर्जी सर्टिफिकेट पर बहाली कराने वाले गिरोह का पता लगाने में जुट गई है रेल डाक सेवा के एक पदाधिकारी ने बताया कि डाक विभाग में एस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया हुई थी इसमें कई छात्रों का मेरिट लिस्ट निकल चुका था इसको लेकर सुबह से शाम के छह बजे तक वेरिफिकेशन प्रक्रिया चल रही थी



Related Post