Saturday, March 07 2026

शादी के एक घंटे बाद दुल्हन को छोड़कर दुल्हा फरार

FIRSTLOOK BIHAR 16:27 PM बिहार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के एक घंटे बाद ही दुलहा फरार हो गया पहले लड़की एक कंपाउंडर से प्यार करती है, दोनों के बीच मोहब्बत होती है ,और फिर दोनों की शादी भी हुई, लेकिन शादी के घंटे भर बाद ही पति यानी कंपाउंडर फरार हो जाता है जिससे लोग भी हैरान रह जाते हैं



दरअसल मामला सकरा थाना क्षेत्र का है



जहां एक लड़की को कंपाउंडर से इश्क हो जाता है लड़की अपनी मां का इलाज समस्तीपुर कराने जाती है इसी दौरान एक नर्सिंग होम के कंपाउंडर से उसका इश्क हो जाता है जिसका नाम गोलू कुमार है फिर बातचीत आगे बढ़ती है और मोहब्बत में तब्दील हो जाती है जिसके बाद खूब मिलना जुलना होता है इसी बीच लड़की के घर पर दोनों एक साथ पकड़े जाते हैं जिसके बाद खूब हाई वोल्टेज ड्रामा होता है और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों को राजी कराने के साथ शादी कराई जाती है शादी होने पर खुशियों का माहौल रहता है

लेकिन इसी बीच शादी के 1 घंटे बाद ही लड़का यानी दूल्हा फरार हो जाता है जिसके बाद हड़कंप मच जाता है पुलिस अब दुल्हे की खोजबीन में जुटी हुई है

Related Post