सीतामढ़ी : समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में स्थानीय सांसद ,सुनील कुमार पिंटू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा के द्वारा समिति के अध्यक्ष व स्थानीय सांसद सुनील कुमार पिंटू एवं उपाध्यक्ष रमा देवी को पौधा देकर स्वागत किया गया वहीं उप विकास आयुक्त सुश्री डॉक्टर प्रीति के द्वारा रामचंद्र पूर्वे , उपसभापति बिहार विधान परिषद को पौधा देकर सम्मानित किया गया
जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त व जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों के द्वारा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों को पौधा देकर स्वागत किया गया
स्थानीय सांसद -सह-अध्यक्ष दिशा ने कहा कि सभी से अनुरोध रहेगा कि जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं योजनाओ के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग करें उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में गंभीरता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, जिससे कि आम- आवाम लाभान्वित हो सके उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता एवं विहित गुणवत्ता / तय मानकों के आधार पर हो कार्य में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाए गए सवालों का अनुपालन प्रतिवेदन हर हाल में स समय उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए
डीएम ने दी तैयारियों की जानकारी
बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी सीतामढ़ी के द्वारा संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी पीपीटी के माध्यम से बिंदुवार दी गई जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित बाढ़ को लेकर सभी तटबन्धों के सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्य किए गए हैं164 स्थानों पर रेन कट पाए गए थे जिनकी मरम्मती विभाग द्वारा की गई है उन्होंने कहा कि तटबंध से सटे लगभग 62 पंचायत हैं इस दृष्टिकोण से तटबंध की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है
स्थानीय सांसद -सह- अध्यक्ष ने कहा कि बालू की पैकिंग करवाएं ताकि बाढ़ के समय मे दिक्कतों का सामना न करना पड़े
जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि इसका सतत अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगेि जिलाधिकारी द्वारा नावों का इकरारनामा ,निजी नावो की उपलब्धता ,मानव एवं पशु दवा ,पॉलिथीन सीट का वितरण ,मोबाइल मेडिकल टीम, सड़कों की मरम्मती लाइफ जैकेट, मोटर बोट की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी गई
अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा पूर्व के बाढ़ में नावो एवं नाविकों के लंबित भुगतान को क्लियर करने का निर्देश दिया गया वहीं अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि नावो की संख्या बढ़ाई जाए ताकि बाढ़ के समय में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े
बोखरा अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश
बैठक में बोखरा अंचल अधिकारी की अनुपस्थिति को लेकर नाराजगी प्रकट की गई जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया बोखरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में घटित आपदाओं में सीओ बोखरा द्वारा पॉलिथीन सीट वितरण में लापरवाही को देखते हुए माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा खेद प्रकट किया गया अध्यक्ष महोदय के द्वारा सभी अनुमंडल अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि विभिन्न आपदाओं से पीड़ित लोगों को पॉलिथीन सीट वितरण का सतत अनुश्रवण करना सुनिश्चित करें
समिति के माननीय अध्यक्ष ने कहा कि आपदा में किसी भी तरह की कोताही पर जिम्मेदारी फिक्स की जाएगी
चापाकलों की मरम्मती नहीं करने पर खेद
बैठक में पीएचइडी के द्वारा मरम्मती कराए गए चापाकलो द्वारा कार्य नहीं करने पर खेद प्रकट किया गया निर्देश दिया गया कि तापमान और संभावित सुखाड़ को देखते हुए इस संबंध में आवश्यक कदम उठाना सुनिश्चित करें ताकि आम लोगों को पेयजल की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़े
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि बारिश में लेट के वजह से 38% बीचड़ा ही गिर पाया है बोखरा और सुरसंड में लगभग 70% परसेंट बिचड़ा गिरा है