जमुई : जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने नीलाम पत्र वादों का तत्परता से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है वे मंगलवार को समाहरणालय के संवाद कक्ष में इस विषय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे उन्होंने निर्देश दिया कि अंचल से लेकर जिला कार्यालयों तक इस बाबत विशेष अभियान चलाया जाए
डीएम ने इस दरम्यान नीलाम पत्र वादों के निस्तारण में प्रगति की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए
कुल दायर वादों के विरूद्ध निष्पादित एवं लंबित प्रकरणों की संख्या तथा सन्निहित राशि की समीक्षा की गई
निष्पादन संतोषजनक नहीं, लायें तेजी
समीक्षा में पाया गया कि जितने वादों को निष्पादित किया गया है वह लंबित वादों की तुलना में बहुत कम है उन्होंने इसमें और तेजी लाए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी राजस्व की वसूली में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कार्यों में शिथिलता पर होगी कार्रवाई
श्री सिंह ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी अपने - अपने क्षेत्र में लंबित टॉप मामलों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत निष्पादित करें उन्होंने कहा कि वे पुनः इसकी शीघ्र समीक्षा करेंगे निर्गत वारंट की संख्या, तामिला, पुलिस में दर्ज मामलों की संख्या, जप्ती, राजस्व वसूली आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने वाले नीलाम पत्र पदाधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में तेजी लाए जाने के लिए नीलाम पत्र शाखा के कर्मियों को समुचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे गुणवत्तापूर्ण तरीके से वादों का निस्तारण करने में सहयोग कर सकें नीलाम पत्र वादों की साप्ताहिक सुनवाई सुनिश्चित कराएं ताकि मामलों की संख्या में तेजी से कमी लाई जा सके
अधियाची प्राधिकार एवं नीलाम पत्र पदाधिकारी के बीच सार्थक समन्वय स्थापित रहना आवश्यक है बैंकिंग, खनन, वन सहित सभी विभाग के पदाधिकारी वादों के निष्पादन के प्रति तत्पर रहें रजिस्टर 09 एवं 10 का मिलान करते हुए वसूली को अद्यतन कर नये सिरे से नोटिस निर्गत करें
डीएम ने कहा कि नीलाम पत्र वादों का निष्पादन प्रशासनिक कार्यों में दक्षता एवं संवेदनशीलता का परिचायक है सभी संबंधित पदाधिकारी इसके प्रति सजग , सचेत, तत्पर और प्रतिबद्ध रहें सभी सक्षम अधिकारी इसका नियमित अनुश्रवण करेंगे
डीडीसी शशि शेखर चौधरी, एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आर. के. दीपक समेत सभी संबंधित नीलाम पत्र पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे